हरदोई: अधिवक्ता संघ के चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब होगा मतदान
हरदोई। बार एसोसिएशन की नई कैबिनेट के गठन को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। इसके चलते 18 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जबकि 24 दिसंबर को मतदान होगा। वही 25 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। बार एसोसिएशन के 10 पदाधिकारियों 12 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ता संघ में …
हरदोई। बार एसोसिएशन की नई कैबिनेट के गठन को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। इसके चलते 18 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जबकि 24 दिसंबर को मतदान होगा। वही 25 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। बार एसोसिएशन के 10 पदाधिकारियों 12 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ता संघ में आम सभा की बैठक हुई। जिसमें चुनाव की घोषणा कर दी गई।
इसके चलते 15 दिसंबर मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 16 दिसंबर को आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 17 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 दिसंबर को विभिन्न पदों के प्रत्याशी चुनाव अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पर्चे भर सकेंगे।
20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और इसी दिन नाम वापसी हो सकेगी। 24 दिसंबर को सुबह से मतदान होगा जबकि 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश के दिन मतगणना की जाएगी ।जो अंतिम नतीजे आने तक बदस्तूर चलेगी।
बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत
थाना फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दवा लेने बाराबंकी जा रहे एक वृद्ध बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी आंशिका घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुला कर चंद्रशेखर को सीएचसी फतेहपुर भेज दिया। घटना थाना फतेहपुर के ग्राम दादनपुर निवासी चंद्रशेखर वर्मा (65) वर्ष, अपनी पौत्री अंशिका को उसके नाना के घर छोड़ने ग्राम अतरवारा थाना जहांगीराबाद जा रहे थे। वहां से उन्हें अपनी दवा लेने बाराबंकी जाना था।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: के डी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
