सीतापुर: रेलवे संघर्ष मोर्चा ने भाकियू के साथ मिलकर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अटरिया, सीतापुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन द्वारा गुरुवार को अटरिया रेलवे स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रेल संघर्ष मोर्चा के तात्वाधान में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष रेल संघर्ष मोर्चा की अगुआई में अटरिया स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया। जिसमें कहा गया कि …

अटरिया, सीतापुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन द्वारा गुरुवार को अटरिया रेलवे स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रेल संघर्ष मोर्चा के तात्वाधान में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक अध्यक्ष रेल संघर्ष मोर्चा की अगुआई में अटरिया स्टेशन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया। जिसमें कहा गया कि ऐसबाग, मैलानी रेलवे ट्रैक पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाए। मेल, एक्सप्रेस में जनरल डब्बे लगाए जाएं।

स्पेशल ट्रेन बंद कर उन्हें पूर्ववत चलाकर वृद्ध, बीमार, महिला और बेरोजगारी की रियासत बहालकर एमएसटी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। रेलवे के निजीकरण को रद्द कर रेल सम्पत्ति को बेचने का फैसला वापस लिया जाए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोविड के नाम पर बंद की गई भारतीय रेल अभी तक क्यों नहीं चलाई गई। यह निजीकरण की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए सभी मेला एक्सप्रेसों को सुपर फास्ट नाम देकर दोगुना किराया वसूला जा रहा है।

इस पर सरकार तत्काल प्रभाव से नियम लागू करें। स्टेशनों पर 10 रुपए की दर से लखनऊ का किराया किया जाए और एक पैसेंजर गाड़ी का संचालन सुबह छः बजे सीतापुर से लखनऊ के लिए किया जाए। जिससे सीतापुर जिले के छात्र, छात्राओं व यात्रियों का आवागमन करने में लाभ मिल सके। धरना प्रदर्शन को देखते हुए अटरिया पुलिस स्टेशन परिसर में तैनात रहकर गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सिंधौली के नयाब तहसीलदार व अटरिया रेलवे स्टेशन मास्टर को मांग पत्र देकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

यह भी पढ़ें:-बागेश्वर: सीएम के जनसंपर्क अधिकारी का चालान माफी के लिए एसएसपी को लिखा पत्र हुआ वायरल

संबंधित समाचार