मिशन 2022: भाजपा कई विधायकों की जगह सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की कर रही तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कई विधायकों की जगह सांसदों को लड़ाने की तैयारी कर रही है। साथ ही इस बार निगम के अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों को भी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी। प्रदेश में संगठन लक्ष्य 300 सीटों को पाने के लिए लगातार मंथन कर रहा है। जनता के बीच जिन विधायकों …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कई विधायकों की जगह सांसदों को लड़ाने की तैयारी कर रही है। साथ ही इस बार निगम के अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों को भी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी। प्रदेश में संगठन लक्ष्य 300 सीटों को पाने के लिए लगातार मंथन कर रहा है। जनता के बीच जिन विधायकों को लेकर नाराजगी है, उसे दूर करने के लिए पार्टी ने यह रणनीति तय की है।

भाजपा प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसे में संगठन लगातार बैठकें कर चुनाव रणनीति तय करने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने 300 सीटों का लक्ष्य रखा हैं, जिसे तय करने के लिए प्रदेश संगठन पूरी जी-जान से जुटा हुआ है। संगठन इसके लिए लगातार हर एक विधानसभा क्षेत्र का सर्वे भी करा रहा है, यह भी देखा जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने विधायक की कार्यशैली से खुश है या नाराज।

इस पर ही उसका टिकट तय किया जाना है। फीडबैक के दौरान जिन विधायकों की रिपोर्ट सही नहीं मिल रही है। ऐसे विधायकों को बदलने की तैयारी संगठन स्तर पर शुरू हो गई है। उनके स्थान पर दूसरे को उतारने के लिए विचार चल रहा है। संगठन उनकी जगह सांसद को भी उतारने की तैयारी में लगी है और इसके लिए शीर्ष नेतृत्व स्तर पर भी बैठकें हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा उन सांसदों को प्रत्याशी बनाने की सोच रही है, जिन्हें बीते केंद्रीय मंत्रिपरिषद विस्तार के दौरान जगह नहीं दी जा सकीं। उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ाकर सरकार आने पर मंत्री पद देने की तैयारी में है।

साफ सुथरी छवि के प्रतिनिधि भी होंगे दावेदार

इसके साथ ही इस बात पर भी सहमति बनती नजर आ रही है कि जो संगठन का कार्यकर्ता साफ-सुथरी छवि का है और क्षेत्र में बेहतर पकड़ रखता हैं। उसे भी प्रत्याशी बनाया जाने की संभावना भी प्रबल है। इसके लिए निगम के अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों को भी मौका देने की तैयारी है। जिन्होंने अपने काम के बल पर जनता के बीच अच्छी छवि बनाई है।

विपक्ष की आरोपों पर गिनाएंगे उपलब्धि

प्रदेश में विपक्ष पार्टियां लगातार भाजपा सरकार के कामों पर आरोप लगा रही हैं। इस पर रणनीति तय की जा रही है कि बीती विपक्ष की सरकार को लेकर नाकामियों को जनता के सामने लाया जाए और भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाए ताकि जनता को बताया जा सके कि विपक्ष सिर्फ शोर मचाने के सिवाय कुछ काम नहीं किए। अपनी सरकार में कभी जनहित में काम को ध्यान नहीं दिया था। अब केवल जनता के बीच वर्तमान सरकार का कुप्रचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों से ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी

संबंधित समाचार