बरेली: नहीं मिली रंगदारी तो किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। मां बाप के मरने के बाद भूमाफिया युवती की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने बहनों से रंगदारी मांगी है और रंगदारी न देने पर युवती और उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट …
बरेली, अमृत विचार। मां बाप के मरने के बाद भूमाफिया युवती की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने बहनों से रंगदारी मांगी है और रंगदारी न देने पर युवती और उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन के साथ रहती है। गांव में उसकी पुस्तैनी जमीन है। उस जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं और वह लोग उससे कब्जा न करने के बदले में 50 हजार की रंगदारी की मांग कर रहे हैं। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने 21 नवंबर को युवती और उसकी बहन को खेत पर घेर लिया। उन्होंने पीड़ित बहनों को धमकाया और मारपीट करते हुए उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
आरोपियों के साथ में प्रेमनगर का उनका एक रिश्तेदार भी शामिल था। पीड़ित बहनों ने इसकी शिकायत एडीजी से की। एडीजी के आदेश के बाद इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों पर रंगदारी मांगने के साथ साथ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
