आज का राशिफल | 11 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज मन में नकारात्मक विचार न आने दें। विदेशों में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। बॉस आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। वृष राशि आज व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। …

मेष राशि

आज मन में नकारात्मक विचार न आने दें। विदेशों में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। बॉस आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं।

वृष राशि

आज व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। आपको नया काम सौंपा जा सकता है। जॉब में ऊंचा पद मिलने के योग बन रहे हैं। मन में करियर को लेकर चिंता दूर होगी।

मिथुन राशि

आज पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयात-निर्यात के कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। मन में जो करियर को लेकर चिन्ता थी वह दूर होगी। मित्रों के साथ गम्भीरता से चर्चा करेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज कमीशन संबंधी कार्यों में निवेश करना शुभ नहीं है। पेट में इन्फेक्शन की संभावना बन रही है। व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विषयों पर ज्यादा रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है।

सिंह राशि

आज परिजनों की अनुमति के बिना कोई काम न करें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप को लेकर परेशानियां दूर होंगी। शाम के समय कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

आज सेहत को लेकर गिरावट आ रही हैं तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेना चाहिए। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार काम करने से लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आएगा।

तुला राशि

आज महिलाएं अपने सौन्दर्य पर काफी ध्यान देंगे। बाहरी लोगों से अपने काम की बातें शेयर न करें। प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे। लोगों के व्यवहार का सटीकता से आकलन करेंगे। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। शाम के समय लवमेट्स के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि

आज घर के छोटे सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि

आज विद्यार्थियों को शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर के सदस्यों का अपमान न करें। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। नकारात्मक बातों पर अपना समय बर्बाद करना उचित नहीं है। जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपकी इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लेना आपके लिए उचित होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनों को समय अवश्य देंगे।

मीन राशि

आज बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट में कमी आयेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है।