भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी को उनकी 86वीं जयंती के मौके पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने ट्वीट कर कहा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, सरल व सहज राजनेता, शुचिता एवं कर्मठता के प्रतीक, ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर विनम्र …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी को उनकी 86वीं जयंती के मौके पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने ट्वीट कर कहा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, सरल व सहज राजनेता, शुचिता एवं कर्मठता के प्रतीक, ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

उल्लेखनीय है कि लगभ्रग चार दशक से अधिक समय के अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान मुखर्जी ने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में 2012 से 2017 तक अपनी सेवाएं दी। साल 2019 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

सरयू नहर परियोजना का काम सपा सरकार में तीन चौथाई हो गया था: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार की और से लिए जाने पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया था। बचे काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर में इस परियोजना का आज दोपहर लोकार्पण करेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए।” और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज बलरामपुर में करेंगे ‘सरयू नहर परियोजना’ का उद्घाटन

संबंधित समाचार