अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म विजेता का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई। अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘विजेता’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से लांच कर दिया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत विजेता में अरविन्द अकेला कल्लू एक धावक की भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है …
मुंबई। अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘विजेता’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से लांच कर दिया गया है।
वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत विजेता में अरविन्द अकेला कल्लू एक धावक की भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अवधेश मिश्रा ,देव सिंह को रनिंग के लिए तैयार करते हैं और वह रेस जीत भी जाता है,लेकिन अवधेश मिश्रा को उस समय झटका लगता है। जब देव सिंह, अवधेश का नाम न लेते हुए सुशील सिंह को अपना कोच बताता है।
गौरतलब है कि फिल्म विजेता में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, कनक पाण्डेय अनूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती एवं आजाद सिंह हैं।
दंडनायक को करियर की बेहतरीन फिल्म मानते हैं यश कुमार
भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता यश कुमार यश कुमार-काजल राघवानी, प्रीति शुक्ला स्टारर फिल्म दंडनायक का ट्रेलर 15 जनवरी को एंटरटेन रंगीला की ओर से रिलीज किया जाएगा। यश कुमार ने कहा कि यह वो क्षण है जब मैं सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। दंडनायक मेरी तमाम फिल्मों में से सबसे बेहतरीन फिल्म है। मेरी सभी फिल्मों को आप सबों का बेहद स्नेकह और आशीर्वाद मिला है। फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। बहुत जल्द यह पूरे देश मे एक साथ रिलीज की जाएगी।”
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- दंडनायक को करियर की बेहतरीन फिल्म मानते हैं यश कुमार
