खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: महेंद्र सिंह यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर, सीतापुर। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल के आयोजन से सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण भी होता है। उक्त बातें स्थानीय चीनी मिल के खेल मैदान में पंचायत स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिसवां के विधायक महेंद्र यादव ने कही। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक …

कमलापुर, सीतापुर। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल के आयोजन से सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण भी होता है। उक्त बातें स्थानीय चीनी मिल के खेल मैदान में पंचायत स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिसवां के विधायक महेंद्र यादव ने कही। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक व प्रधान महोली धर्मेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रुप से किया।

उद्घाटन मैच मारूति नन्दन क्रिकेट क्लब नेवादा एवं पाण्डेय क्रिकेट क्लब भिठौली के बीच खेला गया। जिसमें भिठौली की टीम ने नेवादा की टीम को छह विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। कमलापुर चीनी मिल के मैदान में खेले गए मैच का टॉस भिठौली की टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेवादा की टीम ने 12 ओवर में 109 रनों का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी पाण्डेय क्रिकेट क्लब भिठौली के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भिठौली टीम के रितेश पाण्डेय को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस मौके पर जिप सदस्य दीपक शुक्ला, अनुज तिवारी, अविनाश चौरसिया, गोपाल शुक्ला, आर्यन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। एक सप्ताह तक चलने बाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसम्बर को खेला जायगा।

आरएसके को पछ़ाड़ आठ विकेट से जीती केवीएस एकेडमी

अटरिया, सीतापुर। इलाके के एसआरके पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केवीएस क्रिकेट एकेडमी व एसआरके के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें केवीएस की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। एसआरके ब्लू के कप्तान मोहित यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। केवीएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने एसआरके ब्लू की पूरी टीम 22.3 ओवरों में 92 रन बनाकर आउट हो गयी। इस टीम की तरफ से देवांश और विपिन ने 16-16 रनों की पारी खेली।

केवीएस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रमन बाजपेयी ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 22 ओवरों में महज दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरूस्कार देकर एसआरके कालेज की प्रबंधिका सीमा मोहन द्वारा सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरूस्कार पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केवीएस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान उत्कर्ष पांडेय को दिया गया। इस अवसर पर एसआरके स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर अधीस मोहन, प्रमुख निर्णायक की भूमिका निभा रहे कृष्णाचारी, राघवेन्द्र सिंह, सोनू तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बीबीडी इंटर कालेज में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट

महमूदाबाद, सीतापुर। छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ संस्थानों की हर प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। यह बात क्षेत्र के देवरिया गांव स्थिति बीबीडी इंटर कालेज में आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते हुए संस्था प्रबन्धक रजनीश ने खिलाड़ीयो को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेलो से शरीर स्वस्थ होता है। शनिवार 11 दिसंबर को बीबीडी इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमे लखनऊ से प्रिंस क्रिकेट क्लब और देवरिया ग्राम से बीबीडी क्रिकेट अकादमी के बीच पहला मैच हुआ।

मैच के उद्घाटन के मौके पर बीबीडी संस्था के प्रमोद वर्मा, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदौरा के प्रधानाचार्य दिनकर द्विवेदी व लिपिक प्रेम प्रकाश, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जुड़ौरा के प्रधानाचार्य अभिषेक वर्मा, बीबीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकर वर्मा और किसान यूनियन बाराबंकी के जिला संयोजक उमेश वर्मा सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

संबंधित समाचार