सीतापुर: दो दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू
अटरिया/सीतापुर। घर से दो दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अटरिया इलाके के रमनगरा मजरा ससेना गांव निवासी रामदीन 40 पुत्र …
अटरिया/सीतापुर। घर से दो दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अटरिया इलाके के रमनगरा मजरा ससेना गांव निवासी रामदीन 40 पुत्र पुतई का शव इंटौजा रजबहा के करीब संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन से रामदीन घर नहीं आया था। जिसके चलते उसकी खोजबीन की जा रही थी।
इस बीच लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अटरिया इंस्पेक्टर महेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत फांसी लगाने से होना प्रतीत हो रही है। अन्य बिदुओं पर भी जांच की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
478 लीटर अवैध शराब के साथ 27 गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 478 लीटर अवैध शराब व चार शराब बनाने की भट्टी भी बरामद की है। साथ ही 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 220 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने की तीन भट्टी बरामद की है। साथ ही 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।तालगांव पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। थाना सकरन पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बाइक से सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे विधायक, नवदंपत्तियों को दिया आर्शीवाद
