कानपुर: चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चकेरी क्षेत्र के छबीले पुरवा में चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का कांशीराम अस्पताल में उपचार कराया। वही सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। शिव गोदावरी के छबीले पुरवा में शनिवार सुबह एक खाली …

कानपुर। चकेरी क्षेत्र के छबीले पुरवा में चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का कांशीराम अस्पताल में उपचार कराया। वही सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
शिव गोदावरी के छबीले पुरवा में शनिवार सुबह एक खाली मकान में घुसे युवक को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

इस बीच लोगों ने युवक के हाथ रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिए। इस दौरान वह लोगों से माफी मांगता रहा लेकिन किसी को दया नहीं आई। कुछ देर बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। युवक मोहल्ले का ही रहने वाला है।

इस दौरान भीड़ ने उसे दोबारा चोरी नहीं करने की चेतावनी देकर पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद पुलिस ने काशीराम अस्पताल में युवक का प्राथमिक उपचार कराया। चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि युवक को चोरी के आरोप में पब्लिक ने पीटा है। जिसका कांशीराम अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। फिलहाल तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर: बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास-3 में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पहले मां फिर भाई और अब बीटेक छात्र की खुदकुशी को लेकर संदेह बना है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है। प्राथमिक छानबीन में सौतेली मां से झगड़ा होने की भी बात सामने आ रही है, वहीं सौतेले भाई के एसआई परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में होने की भी बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानें वजह

संबंधित समाचार