बरेली: जन अभियान पार्टी निकालेगी महंगाई रोको यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जन अभियान पार्टी बढ़ती महंगाई के खिलाफ 26 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महंगाई रोको यात्रा निकालेगी। इसको लेकर जंक्शन रोड स्थित शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि आज महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक …

बरेली, अमृत विचार। जन अभियान पार्टी बढ़ती महंगाई के खिलाफ 26 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महंगाई रोको यात्रा निकालेगी। इसको लेकर जंक्शन रोड स्थित शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि आज महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक दल अपनी रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान पार्टी व्यापारी सुरक्षा आयोग के साथ पेंशन, बीमा, मंडी शुल्क जैसी पुरानी मांगों को पूरा करने के साथ ठेला, फेरी, फुटपाथ के छोटे व्यपारियों को मुफ्त में दुकान देगी। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, फ्री बस यात्रा, सुरक्षा के साथ छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, स्कूटी, टैब, देगी।

इस मौके पर अतुल शर्मा, अकरम खान, डा. आरके शर्मा, शिवम श्रीवास्तव, दीपकमल दीक्षित, मोहित शंखधार, राजुल शंखधार, आशीष शर्मा, शिवम अग्रवाल, अतुल रस्तोगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार