बरेली: टीम पहल ने दी 50 से ज्यादा शिक्षक परिवारों को राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की हर संभव मदद हो सके इसके लिए शासन की ओर ने अनेक प्रयास शुरू किए गए हैं। आपदा की स्थितियों से निपटने के लिए सरकारी सेवाओं के अलावा अनेक निजी संस्थाओं ने भी लोगों की हर संभव मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। इन्ही दिनों …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की हर संभव मदद हो सके इसके लिए शासन की ओर ने अनेक प्रयास शुरू किए गए हैं। आपदा की स्थितियों से निपटने के लिए सरकारी सेवाओं के अलावा अनेक निजी संस्थाओं ने भी लोगों की हर संभव मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। इन्ही दिनों में शुरू हुई टीम पहल अपने कार्यक्षमता के दम पर अहम स्थान बना चुकी है।

टीम पहल के नाम से प्रदेश भर में पहचान बना चुके इस ग्रुप ने कोरोना काल में दिवंगत हो चुके शिक्षक और शिक्षकों के परिजनों को 20 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की है। कोरोना से प्रभावित हुए प्रदेश भर में 50 से ज्यादा शिक्षक परिवारों को इस ग्रुप की ओर से मदद दी जा चुकी है और ग्रुप की और से लोगों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है।

मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर है टीम पहल ग्रुप
जनपद के वैसे तो लगभग ढाई हजार से ज्यादा शिक्षक व्हाटसप, फेसबुक, टेलीग्राम आदि विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से जुड़े हैं। ग्रुप में सक्रिय भूमिका में रहने वाले भदपुरा ब्लॉक में नियुक्त एआरपी नरेंद्र प्रताप गंगवार ने बताया है कि सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफार्म पर 50 हजार से ज्यादा लोग इस ग्रुप में है। वास्तविक तौर पर ग्रुप टीएससीटी यूपी के नाम से पंजीकृत है।

वेबसाइट पर इस ग्रुप से जुड़ने वाले शिक्षकों की संख्या 25 हजार के पार हो चुकी है और लगातार इसमें पंजीकरण कराए जा रहे हैं। ग्रुप के नियम व शर्तों के मुताबिक इस ग्रुप में माध्यमिक, बेसिक के अलावा सिर्फ शिक्षक ही जुड़ सकते हैं, कोई अन्य नहीं । ग्रुप में जुड़े लोगों की सहायता से पूर्व एक गठित टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाता है और दस्तावेजों को बाकायदा जांच कर दस्तावेजों में दर्ज नामिनी के खाते में ही सहयोग धनराशि भेजी जाती है।

लोगों के सहयोग के लिए ग्रुप से जुड़े सभी सभी सदस्यों द्वारा सौ- सौ रुपये की सहायता धनराशि दान की जाती है। यह धनराशि एकत्र कर ग्रुप में जुड़े किसी भी शिक्षक परिवार की मदद की जाती है। सहायता धनराशि देने के लिए शिक्षक परिवारों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यह सहायता उन शिक्षकों को ही दी जाती है जो इस ग्रुप में पहले से जुड़े रहे हों।

बरेली के दो शिक्षक परिवारों को मिली मदद
कोरोना काल में कोविड 19 की वजह से जान गंवा चुका बरेली जनपद के दो शिक्षक परिवारों को इस ग्रुप के माध्यम से मदद की गई है। भोजीपुरा क्षेत्र निवासी दिवंगत शिक्षक हरेंद्र कुमार और फरीदपुर क्षेत्र की दिवंगत शिक्षिका मुकेश शुक्ला के परिजनों को इस ग्रुप की ओर से 20 लाख की सहयोग धनराशि जुटा कर दी गई है।

संबंधित समाचार