बरेली: पलवल से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार को हरियाणा के पलवल जिले से फार्मासिस्ट के प्रशिक्षण के लिए आया 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 26 वर्षीय युवक मूल रूप से हरियाणा के पलवल का निवासी है। युवक फार्मासिस्ट के …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार को हरियाणा के पलवल जिले से फार्मासिस्ट के प्रशिक्षण के लिए आया 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 26 वर्षीय युवक मूल रूप से हरियाणा के पलवल का निवासी है।

युवक फार्मासिस्ट के प्रशिक्षण के लिए बीती 8 दिसंबर को ट्रेन से पूना होते हुए बरेली आया है। गाइडलाइन के अनुपालन में युवक का शनिवार को मिलिट्री हॉस्पिटल में ट्रू नाट जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल युवक को मिलिट्री हॉस्पिटल स्थित कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। युवक की हालत स्थिर है।

संपर्क में आए दस लोग हुए ट्रेस
आईडीएसपी प्रभारी डा. अनुराग गौतम के अनुसार युवक के साथ 6 अन्य लोग भी आए हैं। इसके अलावा युवक के संपर्क में कुल 10 लोग आएं हैं, जिन्हें ट्रेस कर लिया गया है। सभी की मिलेट्री हॉस्पिटल में रविवार को कोरोना जांच कराई जाएगी। फिलहाल जिले में कोरोना के 9 सक्रिय मामले हो गए हैं।

विदेश से लौटे 10 लोग हाई रिस्क वाले देशों से
विदेश से लौटने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। बीते 9 दिसंबर को जिले में लौटे 37 विदेश से लौटे यात्रियों को ट्रेस कर लिया गया है, जिनमें 10 लोग हाई रिस्क वाले देशों से लौटे हैं, इन लोगों में चार सिविल लाइंस, चार सेंट्रल स्टेट कॉलोनी और दो सुरेश शर्मा नगर के शामिल हैं।

यह दस लोग फ्रांस, सिंगापुर और स्विजरलैंड से आए हैं जहां कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि मरीजों में हो चुकी है। वहीं पिछले दिनों विदेश से आए 11 लोग अब तक ट्रेस नहीं हो सके हैं, उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं।

संबंधित समाचार