सीतापुर: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार नाले में गिरी, फौजी सहित तीन दोस्तों की मौत
सीतापुर। जिले में एक विवाह समारोह से अपने दो दोस्तों के साथ लौट रहे फौजी की कार रामपुर मथुरा इलाके के बांसुरा गांव के पास रात में घने कोहरे के कारण चौका नदी के गहरे नाले में चली गई। जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इन लोगों की मौत …
सीतापुर। जिले में एक विवाह समारोह से अपने दो दोस्तों के साथ लौट रहे फौजी की कार रामपुर मथुरा इलाके के बांसुरा गांव के पास रात में घने कोहरे के कारण चौका नदी के गहरे नाले में चली गई। जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इन लोगों की मौत चोटिल होने के बाद पानी में डूबकर हुई है।
घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है। रामपुर मथुरा इलाके के भागीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रंजीत पुत्र मगर सिंह की करीब पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुई थी। घर में 4 दिसंबर को छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह घर आया था।
साथ पढ़ने वाले रवि चौहान व सतीश वर्मा के साथ फौजी रंजीत गुड़ाईचा चौराहे पर एक शादी पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। रात में तीनों लोग स्विफ्ट डिजायर कार से वापस लौट रहे थे। जब यह लोग रामपुर मथुरा इलाके के ही बांसुरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी इनकी कार अनियंत्रित होकर चौका नदी के गहरे नाले में चली गई।
पढ़ें: वैक्सीन पर अफवाह फैलाने वालों ने चोरी-छिपे लगवाई होगी वैक्सीन: सीएम योगी
जानकारी होने पर आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंचे और नाले से इन लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद इन्हें सीएचसी रामपुर मथुरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि तीनों लोगों की पानी में डूब कर मौत हो गई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में मातम छाया हुआ है।
