अयोध्या: ‘दारू से ना नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से’ मतदाता जागरुकता वाकथन को SDM ने किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्काउट गाइड ने ठाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इन्हीं नारों के साथ मतदाता जागरुकता वाकथन को उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वीप कोऑर्डिनेटर अनूप मल्होत्रा ने बताया कि 64 विद्यालयों के 1200 स्काउट गाइड ने मतदाता जागरुकता संबंधी स्लोगन लेकर वाकाथन के माध्यम से जनता को जागरूक …

अयोध्या। स्काउट गाइड ने ठाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इन्हीं नारों के साथ मतदाता जागरुकता वाकथन को उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वीप कोऑर्डिनेटर अनूप मल्होत्रा ने बताया कि 64 विद्यालयों के 1200 स्काउट गाइड ने मतदाता जागरुकता संबंधी स्लोगन लेकर वाकाथन के माध्यम से जनता को जागरूक किया।

दारू से ना नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से। हम सब ने यह ठाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि गगनभेदी नारों के साथ वाकाथन के माध्यम से जागरुकता का संदेश पहुंचाया। इस मौके पर विवेकानंद पांडेय, गिरीश चंद्र वैश्य, बृजेंद्र कुमार दुबे ,मो अजहर खान, वंदना पांडेय, रश्मि श्रीवास्तव, तहसीलदार राजकुमार पाण्डेय व प्रधान सहायक तौसीफ अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

अयोध्या से करीब सौ धमार्चार्य काशी हुए रवाना…

अयोध्या से करीब सौ धर्माचार्य काशी के लिए रविवार की दोपहर रवाना हुए। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या से श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, वैष्णव अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास, सरयू आरती समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास, दिगंबरअखाड़ा के महंत सुरेश दास, चौबुर्जी मंदिर के महंत बृजमोहन दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास आदि रविवार दोपहर काशी के लिए रवाना हो गए।

पढ़ें: सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रगति कर रहा नगर निगम: लल्लू सिंह

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्य पर विश्व प्रसिद्ध 7500 विद्धानों और साधु -संतों से शुभकामना संदेश आनलाइन प्राप्त किये जाने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर शुरू होने के अवसर पर अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा है कि यह विकास कार्य अकल्पनीय है। इस ऐतिहासिक विकास कार्य के लिए देश का हर एक राष्ट्रवादी नागरिक पीढ़ियों तक इसके लिए पीएम मोदी का आभारी रहेगा।

संबंधित समाचार