बिजनौर : छत से नाले के गटर में गिरकर बच्चे की मौत
बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम की गटर में गिरकर मौत हो गई। जिससे मृतक मासूम के परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को नगर स्थित कांशीराम आवास कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे बिहार के जगजाहिर का चार वर्षीय पुत्र शेखर कालोनी स्थित अपने तीन …
बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहे 4 वर्षीय मासूम की गटर में गिरकर मौत हो गई। जिससे मृतक मासूम के परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को नगर स्थित कांशीराम आवास कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे बिहार के जगजाहिर का चार वर्षीय पुत्र शेखर कालोनी स्थित अपने तीन मंजिली मकान की छत पर खेल रहा था।
परिजनों ने शाम को छत पर जाकर देखा तो बच्चा गायब था। जिसकी तलाश में परिजन जुट गए तथा मस्जिदों में अनाउंसमेंट भी करा दिया। लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। उसके बाद देर रात बच्चे का शव बिल्डिंग के पीछे नाली के गटर में पड़ा मिला। देखकर ऐसा लग रहा है कि शेखर की खेलने के दौरान छत से गटर में गिरने से मौत हुई है। जबकि परिजन इधर, उधर तलाश कर रहे थे। बच्चे की मौत से कालोनी में शोक व्याप्त है।
