बाराबंकी: ट्रक व पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी। जिले के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के भगौली तीर्थ कस्बे में रविवार सुबह अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही पिकअप में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि पिकअप पलट कर सड़क किनारे एक गुमटी से जा टकराई। जिससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां सामान खरीद रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से …

फतेहपुर/बाराबंकी। जिले के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के भगौली तीर्थ कस्बे में रविवार सुबह अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही पिकअप में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि पिकअप पलट कर सड़क किनारे एक गुमटी से जा टकराई। जिससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां सामान खरीद रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही घटना के वक्त सड़क पर आवागमन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना सुबह करीब आठ बजे ट्रक संख्या यूपी34 एटी 1310 फतेहपुर से महमूदाबाद की ओर जा रही थी। भगौली कस्बे में आगे जा रही पिकअप को ओवरटेक करने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि पिकअप संख्या यूपी34 एटी 0104 पलट कर घिसटती हुई सड़क किनारे एक गुमटीनुमा दुकान से जा टकरायी। गुमटी में भगौली निवासी राजू स्टेशनरी की दुकान चलाता है।

पिकअप के टकराने से गुमटी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान पर सामान खरीद रहा डल्लू मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी फतेहपुर भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला , घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

सुबह का वक्त होने से सड़क पर भीड़ भाड़ नहीं थी जिससे बड़ा हादसा टल गया। भगौली चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली। पिकअप व ट्रक ड्राइवर सीतापुर में एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे। सभवत: प्रभावित सभी पक्षों में सुलह समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें:-CDS जनरल बिपिन रावत की शहादत के बहाने कांग्रेस को घेर गए मुख्यमंत्री धामी, बोले- देश शोक में था और जश्न मना रहे थे कांग्रेसी

संबंधित समाचार