मुरादाबाद : गृह कलह में युवक ने निगला जहर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने विषैला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसके चाचा ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। कटघर थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी 20 वर्षीय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने विषैला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसके चाचा ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

कटघर थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी 20 वर्षीय सतेंद्र शादी समारोहों में फास्ट फूड का काउंटर लगाता है। उसके पिता राजेंद्र भी सहालग में मजदूरी करते हैं। शनिवार की शाम किसी बात को लेकर युवक का पिता से विवाद हो गया था। इस पर उन्होंने उसे डांट दिया था।

इससे क्षुब्ध होकर सतेंद्र ने घर में रखे विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार में हड़कंप मच गया। इस पर उसके चाचा रमेश उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उसका उपचार कर रहे चिकित्सक अरुण तोमर ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार