बरेली: छात्रों को विषय बदलने का कल अंतिम मौका
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों को विषय बदलने का आज आखिरी मौका है। इसके बाद छात्रों को पूर्व में लिए गए विषय, संकाय या स्ट्रीम पर ही पढ़ाई करने परीक्षाएं देनी होंगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को विषय व संकाय बदलने के लिए 8 से 13 दिसंबर तक का समय …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों को विषय बदलने का आज आखिरी मौका है। इसके बाद छात्रों को पूर्व में लिए गए विषय, संकाय या स्ट्रीम पर ही पढ़ाई करने परीक्षाएं देनी होंगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को विषय व संकाय बदलने के लिए 8 से 13 दिसंबर तक का समय दिया है।
इसके साथ ही पंजीकरण शुल्क जमा करने का भी यही अंतिम मौका है। स्नातक प्रथम वर्ष में मिडटर्म परीक्षाएं भी चल रही हैं। मिडटर्म परीक्षाओं के लिए सिर्फ एक सप्ताह का ही समय बचा है। इसके बाद जनवरी में सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। दूसरी तरफ 15 दिसंबर से स्नातक व परास्नातक की व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सुधार परीक्षाएं और 18 दिसंबर से स्नातक व परास्नातक के छात्रों की सुधार परीक्षाएं होंगी।
