बरेली: क्लीनिक संचालक ने बीच राह महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाजार जा रही एक महिला को बीच राह रोकते हुए एक क्लीनिक संचालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दी। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी क्षेत्र के …

बरेली, अमृत विचार। बाजार जा रही एक महिला को बीच राह रोकते हुए एक क्लीनिक संचालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दी। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि इलाके का ही रहने वाला विकास राठौर क्लीनिक चलाता है। आरोप है कि विकास काफी समय से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। शादी होने के बाद भी आरोपी लगातार परेशान कर रहा है।

18 अक्टूबर को वह पति के साथ मायके आई हुई थी। उसी दिन वह निजी कार्य के चलते बाजार जा रही थी। अकेला देख क्लीनिक संचालक ने उसे बीच राह रोक लिया। इसके बाद शादी की बात कहते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने क्लीनिक संचालक विकास राठौर के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार