बरेली: शक्ति भवन के इंजीनियर ने नौकरी लगाने के नाम पर लिए 12 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चपरासी की नौकरी दिलाने की बात कहते हुए शक्ति भवन में तैनात सेक्शन इंजीनियर ने बुजुर्ग से 12 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद इंजीनियर ने दोनों भाईयों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। सच्चाई जानने के बाद जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो इंजीनियर ने उसे चेक दे दिया, जो …

बरेली, अमृत विचार। चपरासी की नौकरी दिलाने की बात कहते हुए शक्ति भवन में तैनात सेक्शन इंजीनियर ने बुजुर्ग से 12 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद इंजीनियर ने दोनों भाईयों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। सच्चाई जानने के बाद जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो इंजीनियर ने उसे चेक दे दिया, जो की बाउंस हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुभाषनगर में तिवारी मंदिर के पास रहने वाले ओमकार ने बताया कि 2020 में उनकी मुलाकात लखनऊ शक्ति भवन के सेक्शन इंजीनियर पंकज केसरवानी से हुई। तब पंकज ने उन्हें बताया कि उसकी पहचान है। वह उनके बेटे की चपरासी के सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये खर्च होंगे। पंकज पर भरोसा करते हुए ओमकार ने अपने साले बानखाना के चौधरी तालाब निवासी कुंवरसेन को बताई तो कुंवरसेन का बेटा अनुज की नौकरी लगाने की बात कही। इसपर ओमकार ने अनुज अपने बेटे विशाल और नेहाल की नौकरी के लिए सेक्शन इंजीनियर को कई बार में 12 लाख रुपये दिए।

इसके बाद 23 अगस्त 2020 को सेक्शन इंजीनियर बरेली आए उनके उन्होंने तीनों बच्चों की नियुक्ति पत्र उन्हें दे दिए। जब तीनों लोग ज्वाइंनिंग के लिए गए तो पता चला की उन्हें दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद जब ओमकार ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उन्हें 6 चेक के जरिए 1225000 रुपये करने की बात कहीं। लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। अब वह उन्हें धमका रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार