हजारों वर्षों की तपस्या आज सार्थक हुई: सीएम योगी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण समारोह में कहा कि मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलने के बाद हजारों वर्षों की तपस्या आज सार्थक हुयी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर का लोकार्पण करेंगे। योगी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में …
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण समारोह में कहा कि मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलने के बाद हजारों वर्षों की तपस्या आज सार्थक हुयी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम परिसर का लोकार्पण करेंगे।
योगी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को साकार स्वरूप प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
योगी ने कहा, “हम सबका सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम आज नए रूप में नए कलेवर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पीड़ा को दूर करने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई सौ साल बाद काशी विश्वनाथ धाम के जीर्णोद्धार का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है।
पढ़ें: PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण, CM योगी ने कहा- कई वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी
उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले जब महात्मा गांधी काशी आये थे उस समय मंदिर परिसर की दुर्दशा देखकर उन्होंने भी इस अलौकिक स्थान के जीर्णोद्धार का सपना देखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के नाम पर बहुत लोगों ने सत्ता प्राप्त की होगी। लेकिन बाबा विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होने का गांधीजी का सपना आज साकार हो रहा है।
काशी पहुंचकर अभिभूत हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये रूप में विश्व फलक पर अवतरित हो रहे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का आज लोकार्पण करने के लिये वाराणसी पहुंचकर कहा कि वह यहां पहुंचकर अभिभूत हैं। मोदी ने सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी पहुंचने बाद काशी विश्वनाथ परिसर में काल भैरव मंदिर में लगभग 11 बजे पूजा अर्चना की। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..
