हरदोई में मतदाता जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में सोमवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना शिवानी व पूनम सिंह की ओर से प्रस्तुत की गई। …
हरदोई। डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में सोमवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना शिवानी व पूनम सिंह की ओर से प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर डॉ एसके पांडे की ओर से संस्थान परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप त्रिपाठी तहसीलदार ने मतदाता जागरूकता के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और बताया कि कि जो छात्र 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। वह फार्म प्रारूप 6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
साथ ही जिनके परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, परिवार के सदस्य उस व्यक्ति के नाम को हटवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिस किसी के नाम में कोई त्रुटि है, वह प्रारूप 8 के माध्यम से नाम में त्रुटि में संशोधन करा कर सही नाम दर्ज करा सकते हैं।
पढ़ें: लखनऊ: हजरतगंज की खूबसूरती को धूमिल करती होल्डिंग को हटाएगा नगर निगम
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर रश्मि द्विवेदी की ओर से किया गया। मंच संचालन आनंद विशारद की ओर से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं व महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हरदोई: शहीद कर्नल की पत्नी पर बरसा दुलार, नवोदित प्रतिभाओं को मिला सम्मान
रविवार को अशोकचक्र विजेता शहीद ले. कर्नल हर्षउदय सिंह की वीर नारी के सम्मान में गूंजते अमरता के जयघोष से शहर राष्ट्रमय हो गया। अवसर था आप और हम चेतना मंच द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव में वीर नारी के सम्मान का। सांसद डॉ. अशोख बाजपेयी और विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा सम्मानित वीर नारी गौर ने 27 साल पहले पति की शहादत और अकेले दो छोटे बच्चों को संभालने की कठिनाइयों को याद किया तो माहौल भावुक हो गया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
