हरदोई: बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपनी मां के साथ दुकान पर पहुंची एक बच्ची वहां से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची मां के आंचल में लिपटते हुए वहीं पर गिरी और दम तोड़ दिया। इस बीच वहां गांववालों के शोर मचाने पर बाइक चला रहा युवक वहां …

हरदोई। अपनी मां के साथ दुकान पर पहुंची एक बच्ची वहां से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची मां के आंचल में लिपटते हुए वहीं पर गिरी और दम तोड़ दिया। इस बीच वहां गांववालों के शोर मचाने पर बाइक चला रहा युवक वहां से फरार हो गया।

बताया जाता है कि बघौली थाने के खजुरमई तिराहा से सांडी रोड पर मढ़िया निवासी रामकिशोर की पत्नी प्रीति सोमवार को अपनी चार वर्षीय पुत्री प्रिया को साथ लेकर वहीं गांव के पास एक दुकान पर कुछ सौदा खरीदने गई थी। वहीं से वापस घर लौट रहीं थीं। तभी एक तेज़ रफ़्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची प्रिया अपनी मां के आंचल में लिपटते हुए जख्मी होकर गिरी और उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। हादसा का पता होते ही गांववालों ने शोर मचा दिया। इसी बीच बाइक चला रहा युवक वहां से बाइक ले कर फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हरदोई में मतदाता जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर हरदोई में सोमवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना शिवानी व पूनम सिंह की ओर से प्रस्तुत की गई।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई में मतदाता जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

संबंधित समाचार