रामपुर : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सयंक्त सचिव प्रचारक ने लिया नामांकन वापस
रामपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे नामाकंन वापसी होनी थी। जिसमें अध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव प्रचारक ने अपना नामांकन वापस के लिए एल्डर कमेटी के समक्ष बात रखी थी। जिसके बाद इनका …
रामपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे नामाकंन वापसी होनी थी। जिसमें अध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव प्रचारक ने अपना नामांकन वापस के लिए एल्डर कमेटी के समक्ष बात रखी थी। जिसके बाद इनका नामांकन वापस हो गया। अब बार के अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ता मैदान में हैं। जिसमें 22 दिसंबर को चुनाव होना है।
बार एसोसिएन के चुनाव में कुछ रोज पहले नामांकन की प्रकिया शुरू हुई थी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करके ताल ठोंकी थी। अध्यक्ष पद के लिए हर्ष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, राम सिंह और मुस्तफा अहमद ने नामांकन कराया था। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रोमित कुमार ने पर्चा भरा था। इसके अलावा महासचिव के पद के लिए नावेद अली खां, कौशलेंद्र सिंह, मुजफ्फर हुसैन, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद उस्मान ने पर्चा भरा। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए जागन सिंह, राजेश कुमार, मोहम्मद दानिश ने नामांकन किया।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के लिए जफर मोहम्मद खां, राजीव कुमार गुप्ता, इरमशाह, शाहिद अली ने पर्चा भरा था। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम में सरताज अली, मोहम्मद अकरम, कोषाध्यक्ष पद के विपिनपाल सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, सचिन रस्तोगी, प्रताप सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की। कार्यकारिणी में 15 वर्ष से कम के लिए निशा खान, रियाज अहमद, लालाराम ने नामांकन कराया था। सोमवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक पर्चे वापिसी का समय था।
जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार राम सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक जफर मोहम्मद खां, महासचिव इमरशाह, जितेंद्र कुमार राणा, संयुक्त सचिव प्रचारक सदाकत हुसैन द्वारा अपना नामांकन वापसी के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए थे। जिसके बाद एल्डर कमेटी ने सभी के नामांकन वापस लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए हर्ष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुस्तफा अहमद अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। जिसका चुनाव 22 दिसंबर को होना है।
कुछ अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल से की शिकायत
एल्डर कमेटी में रहे कुछ अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल को शिकायत करके कहा था कि उनको कमेटी से हटा दिया गया है जबकि उनसे जूनियर को बना दिया गया है। जिसके बाद इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बार काउंसिल ने अध्यक्ष को पत्र भेजा है। पुरानी एल्डर कमेटी से कुछ सदस्यों ने बार काउंसिल से शिकायत की थी कि उनको इस कमेटी से हटा दिया गया है। जिसके बाद बार काउंसिल ने एक पत्र बार एसोसिएशन को भेजा। जिसको लेकर मंगलवार को मीटिंग होगी। यह जानकारी अध्यक्ष रामौतार सैनी ने दी।
सोमवार को नामाकंन वापसी का समय था। एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई अधिवक्ताओं ने पर्चे वापस लिए हैं। मंगलवार को मीटिंग होना है। उसके बाद फाइनल लिस्ट लगा दी जाएगी। बूटा सिंह, एल्डर कमेटी सदस्य
