झांसी में भाजपाइयों ने किया शिव मंदिरों में जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी में विश्वनाथ धाम परिसर के लोर्कापण के पहले भगवान विश्वनाथ के गंगाजल से जलाभिषेक कार्यक्रम के संदर्भ में सोमवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महानगर के विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में 114 सेक्टरों पर …

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी में विश्वनाथ धाम परिसर के लोर्कापण के पहले भगवान विश्वनाथ के गंगाजल से जलाभिषेक कार्यक्रम के संदर्भ में सोमवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महानगर के विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में 114 सेक्टरों पर कार्यक्रम निर्धारित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी, सदैव से धर्म और अध्यात्म का केंद्र रही है। काशी के कण-कण में संस्कार और संस्कृति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विजन के अनुरूप काशी ऐसी अत्याधुनिक नगरी के रूप में विकसित की जा रही है जिसकी आत्मा पुरातन किंतु काया नवीनतम होगी। आज काशी अनेक परियोजनाओं के माध्यम से सर्वांगीण व भविष्य का विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ही संभव हुआ है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा “ काशी विश्वनाथ मंदिर के सांस्कृतिक व अध्यात्मिक गौरव की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर निर्मित कराया गया है अब भक्तगण सुगमता पूर्वक बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ ही प्राचीन काल की भांति बाबा के धाम से ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे यह कार्य केवल भव्य काशी के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी की ओर ही संभव था।

पढ़ें: बरेली: कुतुबखाना पुल निर्माण को विद्युत लाइन शिफ्टिंग पर मंथन

जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा “ श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प का यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी के श्रेष्ठ नेतृत्व व पूज्य संत जन के आशीर्वाद और काशी की महान जनता के अपार सहयोग व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ संकल्प से ही संभव हुआ है। यह भव्य धाम अध्यात्म और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा इससे सेवा क्षेत्र पर्यटन व रोजगार में भी वृद्धि होगी यह सब कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार में ही संभव है।

पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल ने कहा विश्वनाथ मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है मुगल आक्रांताओं ने इसे क्षति पहुंचाई कई इतिहासकारों ने औरंगजेब के शासन से एक सदी पहले टोडरमल की ओर से पुनर्निर्माण का भी जिक्र किया। इसके बाद औरंगजेब ने 1669 में इसे नुकसान पहुंचाया अब आदि विश्वेश्वर का भव्य स्वरूप दुनिया के सामने है जो कि केवल मोदी राज और योगीराज में ही संभव हुआ। इस अवसर पर अरिदमन सिंह डॉक्टर जगदीश चौहान, नरेंद्र सिंह जादौन, प्रदीप सराओगी, राकेश गुप्ता, मनमोहन गेड़ा, किरण वर्मा, चंद्रभान राय, अतुल अग्रवाल , ममता साहू, नीता अवस्थी, चित्रा सिंह, कल्लू पुरी, अमर सिद्ध, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार