बरेली: बभिया, चौबारी और परगावां पहुंचकर देखी सुरक्षा व्यवस्था
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके चलते एसएसपी खुद कैंट थाना क्षेत्र के चर्चित गांव चौबारी, बभिया और परगवां जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके साथ ही बूथ तक जाने वाले रास्तों पर भी लोगों से बातचीत की। सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कैंट के चौबारी पहुंचे …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके चलते एसएसपी खुद कैंट थाना क्षेत्र के चर्चित गांव चौबारी, बभिया और परगवां जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके साथ ही बूथ तक जाने वाले रास्तों पर भी लोगों से बातचीत की।
सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कैंट के चौबारी पहुंचे और गांव के मतदान स्थलों का भ्रमण करते हुए वहां की व्यवस्था पर लोगों से बातचीत की। साथ ही आने जाने की रास्ता को भी देखा।
वही गांव के हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी भी जुटाई और सक्रिय बदमाशों के बारे में पुलिस और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। एसएसपी ने सक्रिय बदमाशों की निगरानी करने और उनके बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जो लोग चौबारी, बभिया और परगवां गांव में असलहों का काम करते है उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
