अमरोहा : अज्ञात कारणों से परचून की दुकान में लगी आग, चार लाख रुपये का नुकसान
अमरोहा/गजरौला/अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससें दुकान में रखा चार लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह से आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे …
अमरोहा/गजरौला/अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससें दुकान में रखा चार लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह से आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी करने पर दुकान स्वामी जगत सिंह ने बताया कि दुकान को लगभग साढ़े नौ बजे बंद करके चला गया था। लगभग सवा बारह बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जिसको बुझाने के लिए पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत से जगत सिंह व मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया।
इस मामले में दुकान स्वामी का कहना है कि किसी ने दुकान में रंजिशन आग लगाई है।आग से करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को तहरीर पुलिस को दे दी है।
