अयोध्या: 12 राज्यों क सीएम व डिप्टी सीएम कल करेंगे रामलला के दर्शन, थ्री लेयर में सिक्योरिटी रहेगी तैनात
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 12 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम का बुधवार को आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके परिवारीजन भी साथ रहेंगे। सभी लखनऊ से अयोध्या 11 बजे तक हवाई मार्ग से यहां पहुंचेंगे। इस दौरान रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। अतिथियों की …
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 12 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम का बुधवार को आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके परिवारीजन भी साथ रहेंगे। सभी लखनऊ से अयोध्या 11 बजे तक हवाई मार्ग से यहां पहुंचेंगे। इस दौरान रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। अतिथियों की मेजबानी करने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। तीन से साढ़े तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान थ्री लेयर की सिक्योरिटी तैनात रहेगी। रूट डायवर्जन भी रहेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को लेकर यहां पहुंचेंगे। इसके बाद सभी देवकाली बाईपास स्थित पंचशील होटल जायेंगे और उसके बाद हनुमानगढ़ी, सरयू घाट, राम की पैड़ी और वहां से लौटकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन और दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद फिर पंचशील होटल आगमन और लखनऊ आदि के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुये मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया।
इसमें अयोध्या हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर आदि प्रमुख है। दोनों अफसरों ने मौके पर उपस्थिति अधिकारियों से कहा कि आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाय। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सूचना, अपर मुख्य सचिव गृह व मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय आदि ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ साथ अन्य मुख्यमंत्री को विशेष व हाई सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ स्थानीय सुरक्षा के साथ-साथ उनके भी सुरक्षा कर्मी आ रहे हैं।
इन राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आगमन है प्रस्तावित
1-अरुणाचल प्रदेश
2-त्रिपुरा
3-मणिपुर
4-असम
5-हिमाचल प्रदेश
6-मध्य प्रदेश
7-गोवा
8- हरियाणा
9-उत्तराखण्ड
10-कर्नाटक
11-गुजरात
12- बिहार
मीडिया को रखा गया दूर
एक बार फिर वीआईपी मूवमेंट में पत्रकारों को कवरेज के लिए बैन कर दिया गया है। कार्यक्रमों के कवरेज करने के लिए सूचना विभाग उत्तर प्रदेश व एएनआई की टीम आ रही है जो आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ और सूचनाओं को सोशल मीडिया, वाट्सएप गु्रप के माध्यम से उपलब्ध करायेगी। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन व सूचना विभाग द्वारा फोटो आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। हवाला दिया गया है कि यह कार्यक्रम विशिष्ट रूप से दर्शन व पूजा पर आधारित है। मुख्यमंत्रियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी आ रहे हैं। यह जानकारी प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति से मिली है।
तीन से साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान थ्री लेयर की सिक्योरिटी तैनात रहेगी। सभी संभावित कार्यक्रम स्थलों व रूट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सिविल पुलिस, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस व इंटेलिजेंस लगी हुई है। वीआईपी मूवमेंट पर रूट डायवर्जन रहेगा। हालांकि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि आम जनमानस को असुविधा न हो… शैलेश पांडे, एसएसपी, अयोध्या।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: सड़क हादसे में महिला की मौत, मातम में बदल गई शादी की खुशियां
