कानुपर: ठगी का शिकार हुई दुल्हन, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती प्रेम जाल में ऐसी फंसी कि शादी के अरमान और परिवार का सम्मान दोनों ही गंवा बैठी। सोमवार की रात दुल्हन बारात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। दुल्हन और उसके घरवालों ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया तो फरार दूल्हे की तलाश शुरू …

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती प्रेम जाल में ऐसी फंसी कि शादी के अरमान और परिवार का सम्मान दोनों ही गंवा बैठी। सोमवार की रात दुल्हन बारात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। दुल्हन और उसके घरवालों ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया तो फरार दूल्हे की तलाश शुरू की गई है।

चकेरी निवासी युवती को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए कोचिंग टीचर से प्यार हो गया। दो साल तक दोनों ने प्रेम प्रसंग चलता रहा। घरवालों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। युवक ने खुद आगे आकर युवती के घरवालों से शादी की बात लेकिन माता-पिता से मिलवाने की बात पर बहाने बनाता रहा। युवती की जिद पर घरवालों ने युवक से शादी के लिए हामी भर दी और तैयारी करने लगे।

पीड़िता के स्वजन ने 13 दिसंबर की शादी के लिए कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए। इस बीच घर आए प्रेमी ने युवती से जेवर और गेस्ट हाउस बुकिंग व कैटरिंग के लिए रुपये मांगे। उसने शादी वाले दिन जेवर साथ लेकर आने की बात कही। इसपर घरवालों ने उसे रुपये और जेवर दे दिए। इसके बाद उसने शादी न करने की बात कहते हुए भाई को जान से मारने का प्रयास किया।

इसपर युवती ने फोन से उससे बात की तो वह शादी से इंकार करने लगा। सोमवार की सुबह उसके घर वाले गेस्ट हाउस पहुंचे तो संचालक ने बुकिंग न होने की जानकारी दी। इस पर युवती और उसके घर वालों को शंका हुई। देर रात तक हाथों में मेहंदी लगाए युवती दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन वो नहीं आया। स्वजन ने फोन करके बुलाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी वह नहीं आया। पीड़िता के परिवार ने चकेरी थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित कोचिंग संचालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: सब्जी उत्पादन ही नहीं खेतों में बनेगी बिजली, किसान होंगे लाभान्वित

संबंधित समाचार