मुरादाबाद : प्रेमी के लिये धर्म बदला, अब ससुरालिया बने जान के दुश्मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी व अपने पति की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने आठ साल पहले मुस्लिम युवक से धर्म परिवर्तन करके निकाह किया था। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी व उसके पति की जान के दुश्मन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी व अपने पति की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने आठ साल पहले मुस्लिम युवक से धर्म परिवर्तन करके निकाह किया था। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी व उसके पति की जान के दुश्मन बने हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांठ थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

कांठ थाना क्षेत्र के नया गांव चेंदरी निवासी निशा ने आठ साल पहले मोहम्मद आसिफ के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद धर्म परिवर्तन करके वह निशा खातून बन गई थी। पीड़िता का आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने के बाद भी ससुराल वाले उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। वह अपने पति के साथ बच्चों को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है। ससुराल वालों के डर की वजह से उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है। अदालत ने 25 अक्टूबर को अदालत ने उनकी सुरक्षा का आदेश दिया था।

पीड़िता ने तीन दिसंबर को वह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने पीड़िता और उसके पति को जान से मारने का ऐलान किया है। इसकी वजह से उसका परिवार बेहद डरा हुआ है। महिला के अनुसार 27 नवंबर को महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था।

आरोप है कि थाने से निकलते ही ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। इस संबंध में 29 नवंबर को उसने महिला थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा नौ नवंबर को कांठ पुलिस को भी एक प्रार्थना पत्र दिया था। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कांठ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार