जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या
अयोध्या। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश, असम, गोवा व हरियाणा सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने के लिये बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गये। भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम हवाई अड्डे पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्राप्त जानकारी …
अयोध्या। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश, असम, गोवा व हरियाणा सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने के लिये बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गये। भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम हवाई अड्डे पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुरु होने के कारण दोपहर बाद लखनऊ से अयोध्या जायेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नड्डा की अगुवाई में दिन में दो बजे सभी मुख्यमंत्री नड्डा के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। इसके पहले ये लोग हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद इनका राम जन्मभूमि भी जाने का कार्यक्रम है, जहां भव्य श्रीराम मंदिर निर्माणाधीन है।
रामलला के दर्शन के लिये जाने से पहले सभी मुख्यमंत्री सरयू नदी भी जायेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्रियों का स्वागत करते हुये कहा कि इन सभी लोगों ने राम मंदिर आंदोलन के समय अपने अपने राज्यों में अहम भूमिका का निर्वाह किया था।
पढ़ें: एसटीएफ ने जौनपुर के 20 संदिग्ध शिक्षकों को किया चिन्हित
उन्होंने कहा, “आज इन सभी गणमान्य लोगों का अयोध्या आना हमारे लिये हर्ष का विषय है। अयोध्या में भाजपा अध्यक्ष और 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी को देखते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अन्य शहरों से अयोध्या आने वालो मार्गों पर हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश सुबह से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: अमीनाबाद के कूल कॉर्नर में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ घाटा
