लखनऊ: कांग्रेस के सत्यदेव त्रिपाठी समेत विभिन्न दलों के 11 नेता भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी आस्था परिवर्तन के दौर में बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, अभिषेक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी आस्था परिवर्तन के दौर में बुधवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, संजीव सिंह, सपा की रीता सिंह, बसपा के भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह समेत 11 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, औद्योगिक विकास मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश महाना के अलावा ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह मौजूद थे।

पढ़ें: विद्याज्ञान ने की शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश की घोषणा

स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकासमुखी आयाम व सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे नये सदस्यों से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

अयोध्‍या में आज भाजपा नेताओं का संगम, नड्डा और 11 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सभी मुख्यमंत्री नड्डा के साथ दोपहर 12:00 बजे अयोध्या स्थित श्रीराम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इनमें योगी के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के अलावा बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। और अधिक जानकारी के यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार