अयोध्या: पुलिस प्रशासन का तुगलकी फरमान, उदया चौराहे पर रोका ट्रैफिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी करके उदया पब्लिक स्कूल चौराहे से नयाघाट- फैजाबाद मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी, जिससे न सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों को ही दिक्कत हुई, बल्कि श्री राम …

अयोध्या। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी करके उदया पब्लिक स्कूल चौराहे से नयाघाट- फैजाबाद मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी, जिससे न सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों को ही दिक्कत हुई, बल्कि श्री राम अस्पताल इलाज कराने जा रहे मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि इस रोड पर कोई भी वीआईपी मूवमेंट नहीं थी।

इस दौरान ऑटो व ई-रिक्शा भी बंद कर दिए गए थे। दोपहिया वाहनों के चलने पर भी प्रशासन ने सख्त पाबंदी लगा दी थी। परिणाम यह हुआ कि अयोध्या नगरी के आसपास विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले 2 से 6 साल तक के छोटे-छोटे बच्चों को लाने ले जाने वाले छोटे वाहन छुट्टी के कई घंटे बाद तक मुख्य मार्ग की ओर नहीं जा सके, जिससे मासूम बच्चों को कई-कई घंटे विद्यालयों में ही व्यतीत करना पड़ा। सभी अभिभावक अपने बच्चों के घर न पहुंचने पर परेशान दिखे। इस दौरान अभिभावक स्कूलों में संपर्क करते देखे गए।

अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एसएन बागी ने कहा कि जिला प्रशासन की संवेदनशीलता खत्म हो चुकी है और यह अयोध्यावासियों के लिए खतरे की घंटी है। अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही वीआईपी लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार, शनिवार, तेरस व अन्य दिनों में भी पुलिस प्रशासन की मनमानी से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विभिन्न प्रकार के उत्सव, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति व अन्य नेताओं के आने पर कई-कई घंटे तक आवागमन रोक दिया जाता है, जो आम नागरिकों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आया है और किसी की भी बात को सुनने को तैयार नहीं होता। नागरिकों को एकजुट होकर इसका विरोध करना पड़ेगा और न्यायालय का भी सहारा लेना पड़ेगा। अयोध्या नागरिक मंच शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए संभ्रांत नागरिकों की बैठक बुलाएगा, जिसमें इस प्रकरण पर गंभीरता पूर्वक विचार करके रणनीति तैयार की जाएगी।

घर-घर से नहीं उठा कूड़ा, गाय हटाने में लगे कर्मी

राम मंदिर निर्माण के शुरू होते ही अयोध्या में वीआईपी के आने का सिलसिला जोर-शोर पर है। अयोध्या में जब-जब नेता व मंत्री गण आते हैं तो घर-घर से कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया जाता है। नगर निगम के एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त बताया कि अयोध्या में जब भी कोई वीआईपी मूवमेंट होती है तो घर-घर से कूड़ा कलेक्ट करने वाले कर्मियों को अन्यत्र साफ-सफाई व हाईवे से गाय हटाने के लिए लगा दिया जाता है। इसलिए सभी घरों में कूड़ा पड़ा रह जाता है।

यह भी पढ़ें:-डीजल और पेट्रोल कंपनियों को हुए 600 गुना फायदे का सरकार दे हिसाब: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार