बाराबंकी: मनरेगा में मजदूरों को मिला रोजगार, प्रधान खुद बैठकर करवा रहे हैं काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर/बाराबंकी। जिल के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कच्चे काम के तौर पर चक मार्गो की पटाई कराई जा रही है। जिससे ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। ग्राम पंचायत टिकरा मुर्तजा में कच्चे मार्ग को मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने …

जैदपुर/बाराबंकी। जिल के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कच्चे काम के तौर पर चक मार्गो की पटाई कराई जा रही है। जिससे ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। ग्राम पंचायत टिकरा मुर्तजा में कच्चे मार्ग को मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने के लिए प्रधान खुद ही बैठकर काम करा रहे हैं। चक मार्ग की पटाई मनरेगा मजदूरों द्वारा कराई जा रही है। जिससे गांव में रहने वाले लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

हरख ब्लॉक क्षेत्र कि कई ग्राम पंचायत में इस समय मनरेगा योजना द्वारा चक मार्ग की पटाई का कार्य कराया जा रहा है। जिससे बाद में पक्के कार्य के लिए दिक्कत ना आने पाए। ग्राम पंचायत टिकरामुर्तुजा, हरख, सोहिलपुर, दौलतपुर, अब्दुल्लापुर, गुलरिहा, अजपुरा, टेसवा, बलछत जैसी ग्राम पंचायतों में चक मार्ग का कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है।

जिससे ग्राम पंचायतों में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। टिकरा मुर्तुजा के प्रधान मोहम्मद इसरार ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना द्वारा चक मार्ग की कटाई कराई जा रही है। जिससे गांव के लोगों को गांव में ही काम मिल रहा है। और मैं अपनी देख रेख में पटाई कराता हूँ।

जिला जज ने सिरौलीगौसपुर ग्राम न्यायालय का किया निरीक्षण

जिला जज ने सिरौलीगौसपुर ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं के साथ की बैठक। बुधवार को जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव सीजेएम के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील पहुंचकर ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट पर लंबित मुकदमों के संबंध में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जिला जज ने सिरौली गौसपुर ग्राम न्यायालय का किया निरीक्षण, दिया ये आश्वासन

संबंधित समाचार