बाराबंकी: मायके जाने के लिए घर से निकली थी महिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

असन्द्रा/बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में दो दिनों पूर्व घर से मायके जाने के लिए निकली महिला का शव बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना असन्द्रा क्षेत्र के अकबरपुर मजरे कादिरपुर निवासी मुकेश कश्यप की पत्नी राजरानी …

असन्द्रा/बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में दो दिनों पूर्व घर से मायके जाने के लिए निकली महिला का शव बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना असन्द्रा क्षेत्र के अकबरपुर मजरे कादिरपुर निवासी मुकेश कश्यप की पत्नी राजरानी (26) बीते रविवार को शाम अपने मायके कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के कमल डीहा गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। अगले दिन जब मायके वालों से फोन पर बात हुई तो सबको इसकी जानकारी हुई।

उसके वहां न पहुंचने की जानकारी होते ही सबके होश उड़ गए और लापता राजरानी की तलाश शुरू कर दी गई। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि बीते मंगलवार को देर रात लोनी गांव के बाहर गोमती नदी के किनारे स्थित चिलविल के पेड़ में एक महिला की लटकती लाश मिलने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त लापता राजरानी के रूप में की ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

6 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

आज से करीब 6 वर्ष पूर्व मुकेश का विवाह कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के कमल डीहा गांव निवासी रामफेर की पुत्री राजरानी (मृतका) के साथ हुआ था ।इनके एक पुत्री दिव्या 5 वर्ष , दो पुत्र दीपांशु 4 वर्ष और अमरेश 2 वर्ष हैं ।बताते है कि पति की गैरमौजूदगी में महिला अपनी पांच वर्षीय पुत्री दिव्या से ही उसके मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

चर्चाओं का बाजार गर्म

इस घटना के संबंध में ग्रामीण तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं । ग्रामीण महिला के साथ अनहोनी की आशंका भी जता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि मायके जाने की बात कहकर घर से निकली महिला का मायके न पहुंचना और उसके बीच रास्ते से ही गायब होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। वहीं घटना के संबंध में इंस्पेक्टर असन्द्रा अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार