नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट न होने से महिलाएं परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गुंजन मेहरा, अमृत विचार, नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में कोई भी गायनोकोलॉजिस्ट नहीं है। इससे अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। बता दें कि महिला अस्पताल में सितंबर में 75, अक्टूबर …

गुंजन मेहरा, अमृत विचार, नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में कोई भी गायनोकोलॉजिस्ट नहीं है। इससे अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।

बता दें कि महिला अस्पताल में सितंबर में 75, अक्टूबर में 65, नवंबर में 31 जबकि दिसंबर में चार महिलाएं अस्पताल में भर्ती हुई हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके पुनेरा ने बताया कि गायनोकोलॉजिस्ट की कमी है। नैनीताल में प्रतिमाह 15 से 20 महिलाओं का ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया जाता था।

लेकिन गायनोकोलॉजिस्ट की कमी के चलते अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अन्यत्र भेजना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में दो गायनोकोलॉजिस्ट थीं जिसमें से डॉ. मंजू रावत का नवंबर में ट्रांसफर हो गया जबकि डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल लंबी छुट्टी पर हैं। इस वजह से अस्पताल में सृजित दोनों पद इन दिनों रिक्त चल रहे हैं।

हल्द्वानी से नहीं पहुंचीं डॉक्टर निशा रानी
सीएमओ भागीरथी जोशी ने बताया कि बीते दिनों शासन के निर्देश पर एक डॉक्टर ट्रांसफर किया गया है। जबकि एक महिला डॉक्टर अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर हल्द्वानी से डॉक्टर निशा रानी को नैनीताल आना था। लेकिन अब तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है।

 

संबंधित समाचार