बिजनौर : वैन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। धामपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर सेंटमैरी स्कूल के समीप तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं सीओ सुनीता दहिया व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को राष्ट्रीय …
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। धामपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर सेंटमैरी स्कूल के समीप तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं सीओ सुनीता दहिया व कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंटमैरी स्कूल के समीप देर शाम अफजलगढ़ की ओर से जा रहे स्कूटी सवार ओमकार सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र दयाराम गांव शेखपुर थाना स्योहारा को धामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। जिससे ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वैन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सीओ सुनीता दहिया, कोतवाल मनोज कुमार सिंह तथा हल्का इंचार्ज प्रवीण कुमार मलिक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क दुर्घटना में मौत कर खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
