योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगी राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (राकांसपा) अध्यक्ष एवं राजनीतिक विकल्प महासंघ के संयोजक गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि जन क्रांति यात्रा के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार की जनपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ …

लखनऊ। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (राकांसपा) अध्यक्ष एवं राजनीतिक विकल्प महासंघ के संयोजक गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि जन क्रांति यात्रा के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार की जनपयोगी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जायेगा।

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ जहां विकास हो रहा है। वहीं धारा 370 तीन तलाक नागरिक संशोधन बिल लागू होने के पश्चात वास्तव में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। जहां सर्व समाज के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राय ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताना है।

पढ़ें: बेसिक शिक्षा मंत्री से शिक्षक अभ्यर्थियों ने की मुलाकात, मिला ये बड़ा आश्वासन

योगीराज में प्रदेश भय भूख अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है। योगी सरकार के शासन काल में जिस तरह विकास हुआ है। वहीं अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार कर्म चाहिए जो काबिले तारीफ है।

पत्रकार से दुर्व्यवहार पर प्रियंका ने जताई नाराजगी, कहा- सत्ता के नशे में चूर हैं गृह राज्यमंत्री

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों से कथित तौर पर बदसलूकी करने की घटना को लेकर कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मंत्रिपरिषद से मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए। प्रियंका ने पत्रकारों के साथ मिश्रा की कथित बदसलूकी का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ अजय मिश्रा को बर्खास्त करें। उन्होंने हिंसा में मारे गए एक किसान के पिता का वीडियो भी साझा किया जिसमें वह मिश्रा को हटाए जाने की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। और खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार