बरेली: हज पर जा सकेंगे 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने का मन बना रहे बजुर्गों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया से अच्छी खबर है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिये नये दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक अब 65 साल से …

बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने का मन बना रहे बजुर्गों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया से अच्छी खबर है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिये नये दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक अब 65 साल से अधिक आयु के लोग भी हज पर जा सकेंगे।

शुरुआत में हज कमेटी ने आयु सीमा का प्रतिबंध लगाया था और 65 साल आयु तक के लोगों से ही हज आवेदन मांगे थे लेकिन अब यह प्रतिबंध हटा दिया है। वहीं 70 से अधिक आयु वर्ग के लोग भी आवेदन कर सकेंगे। 70 वर्ष से अधिक आयु के आजमीन के आवेदनों को रिजर्व कैटेगरी में रखा जाएगा। इस श्रेणी में केवल वह आवेदक ही पात्र होंगे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन काल में कभी भी हज कमेटी ऑफ इंडिया या निजी टूर ऑपरेटर या किसी अन्य माध्यम से हज नहीं किया है।

ऐसे आवेदक एक साथी के साथ ही आवेदन कर सकेंगे। अकेले आवेदक का पंजीकरण नहीं होंगा। साथी के रूप में निकटतम रिश्तेदार होना चाहिए। बरेली हज सेवा समिति के प्रभारी नजमुल एसआई खान ने बताया कि 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन हज आवेदन कर सकते हैं। बिहार कला स्थित सेंटर इस्माईल स्टेशनरी पर निःशुल्क हज फॉर्म भरवा सकते हैं। ऑनलाइन हज यात्रा से जुड़ी जानकारी 8476910786,7055921786 पर प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित समाचार