मुरादाबाद : छेड़छाड़ करने पर युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में युवतियों से छेड़छाड़ करने पर तीन युवकों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थित साफ होगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में दावा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में युवतियों से छेड़छाड़ करने पर तीन युवकों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थित साफ होगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में आए दिन लड़कियों के साथ कुछ युवक छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कर रहे थे। लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद लड़कियों ने परिवार वालों से शिकायत की थी। इस पर गांव वालों ने आरोपियों को सबक सिखाने का प्लान बनाया। वह युवकों के आने से पहले ही खेतों में छिप गए।

बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन युवक गांव में आए। उन्होंने किशोरियों पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देख खेतों में छिपे बैठे गांव वालों ने तीनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। तीनों मजनुओं को पेड़ से बांधकर घंटों तक पीटा गया। इस दौरान पीड़ित किशोरियों से भी उन्हें पिटवाया गया।

युवकों ने ग्रामीणों को अपने नाम इस्लाम, अफसान और वसीम बताए। इसके बाद तीनों के परिवार वालों को गांव में बुलाया गया। माफी मांगने के बाद उन्हें परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर संजय पांचाल ने बताया कि इस तरह की शिकायत थाने नहीं पहुंची है। जांच के बाद ही आगे की स्थित साफ हो सकेगी। पूरे क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना है।

 

संबंधित समाचार