मुरादाबाद : बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कामकाज ठप
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल के प्रथम दिन गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक पर सभी बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इसके चलते इनमें काम नहीं हो सका और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल के प्रथम दिन गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक पर सभी बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इसके चलते इनमें काम नहीं हो सका और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में अपनी भागीदारी कम कर के 26% पर लाना चाहती है और अपना हिस्सा बेचकर निजी करण की प्रक्रिया को पूर्ण करना चाहती है। जो कि हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योंकि इससे बैंक कर्मचारियों के अलावा जनता का भी नुकसान है।
