गुजरात में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट एक व्यक्ति की मौत, 15 अन्य झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोधरा, गुजरात। गुजरात के पंचमहल जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक संयंत्र की इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि घोघंबा तालुका में रंजीतनगर गांव के पास स्थित ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) के …

गोधरा, गुजरात। गुजरात के पंचमहल जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक संयंत्र की इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि घोघंबा तालुका में रंजीतनगर गांव के पास स्थित ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) के रासायनिक विनिर्माण संयंत्र में विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।

घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची अधिकारी ने कहा, ” विस्फोट के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 से 16 अन्य लोग झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं। संयंत्र में अन्य लोगों की तलाश जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है।” कम्पनी की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, जीएफएल के पास फ्लोरीन रसायन विज्ञान का 30 साल का अनुभव है।

इसे भी पढ़ें…

वायु प्रदूषण पर अहम सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से स्थाई समाधान पर काम करने को कहा

संबंधित समाचार