हरदोई: बीमार बाप को देखने जा रही बेटी के साथ हुआ कुछ ऐसा, मच गया हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बीमार बाप को देखने मायके जा रही महिला को खाद ले जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा ज़ख्मी हो गया। पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर हादसे की …

हरदोई। बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बीमार बाप को देखने मायके जा रही महिला को खाद ले जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा ज़ख्मी हो गया। पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताते है कि कोतवाली शहर के झबरापुरवा मजरा सधई बेहटा निवासी रामनारायण की 45 वर्षीय पत्नी कालिन्द्री गुरुवार की सुबह अपने 16 वर्षीय पुत्र अजीत के बाइक पर सवार होकर अपने बीमार बाप को देखने मायके बच्चूपुरवा मजरा गुरसंडा थाना टड़ियावां जा रही थी। इसी बीच सीतापुर रोड पर टड़ियावां थाने के शिवलाल पुरवा की मोड़ पर सामने से खाद ले कर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क पर गिरी कालिन्द्री को रौंद दिया।

इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र अजीत जख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अजीत के पास मिले मोबाइल से उसके घर वालों को हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने अजीत को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज पहुंचाया।शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

हरदोई में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में प्रेस क्लब के बैनर तले गुरुवार को पत्रकारो ने विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हो लखीमपुर में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है । इस टिप्पणी के विरोध में प्रेस क्लब के बैनर तले गुरुवार को मंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया गया । कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्रकारों द्वारा भेजा गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार