कानपुर: कबड्डी मैच के दौरान निर्णायक मंडल के दो सदस्यों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
कानपुर। खिलाड़ियों के खान-पान और ठहरने की व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को नया बखेड़ा हो गया। किदवई नगर के स्व. रतन लाल शर्मा स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी मैच के बीच निर्णायक मंडल के दो सदस्यों के बीच मारपीट होने से अफरा तफरी मच …
कानपुर। खिलाड़ियों के खान-पान और ठहरने की व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को नया बखेड़ा हो गया। किदवई नगर के स्व. रतन लाल शर्मा स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी मैच के बीच निर्णायक मंडल के दो सदस्यों के बीच मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई। एक दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे निर्णायकों को देखकर खिलाड़ी भी उग्र हो गए और मौके पर आई पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की है और खेल विभाग के अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कानपुर और इटावा टीम के बीच कबड्डी मैच चल रहा था। कन्नौज और इटावा के खिलाड़ियों ने कानपुर नगर के खिलाड़ी मानक से अधिक आयु वर्ग के होने की बात कहकर आपत्ति जताई। इसके बाद कानपुर टीम और कन्नौज टीम के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कन्नौज के खेल अनुदेशक दिलीप कुमार पाल का आरोप है कि निर्णायक मंडल के राजेश यादव व अमित गौड़ आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दिलीप कुमार पाल, निलेश, विपिन तथा दो खिलाड़ी सीमा, नईम जख्मी हो गए। मौका मिलते ही कन्नौज और इटावा की टीम मैदान छोड़कर बाहर भाग गई। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। किदवई नगर थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए पवन तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गैर जनपद से आए खिलाड़ियों का कहना है कि दो दिन से दोपहर का खाना शाम के समय दिया जा रहा है। खेल आयोजकों से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या नहीं सुनी गई। पहले दिन खाना शाम को चार बजे वितरित किया गया, दूसरे दिन खाना लगभग तीन बजे वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, तालाबंदी की चेतावनी
