Omicron Variants: देश में ओमिक्रोन की बढ़ी रफ्तार, अब तक 88 मरीजों में हुई पुष्टि, अगले 15 दिन में कहर की आंशका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ओमिक्रोन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई है। मुंबई में 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई। आज केंद्र सरकार हालात की समीक्षा बैठक करेगी। वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के अनुसार देश में अगले 15 दिन में ओमिक्रोन …

नई दिल्ली। ओमिक्रोन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई है। मुंबई में 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई। आज केंद्र सरकार हालात की समीक्षा बैठक करेगी। वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के अनुसार देश में अगले 15 दिन में ओमिक्रोन का कहर बरपा सकता है। गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमित बढ़ रहे है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 10 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस आ चुके हैं।

यह भी पढ़े-

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,447 नए केस दर्ज, 391 मरीजों की हुई मौत

संबंधित समाचार