शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चित्रकूट। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हरीमोहन सिंह इण्टर कालेज बछरन में किया गया। जिसमें बीएसए और ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय प्रबंध समिति में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण करार देते हुए निरंतर गुणवत्ता सुधार लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण …
चित्रकूट। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हरीमोहन सिंह इण्टर कालेज बछरन में किया गया। जिसमें बीएसए और ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय प्रबंध समिति में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण करार देते हुए निरंतर गुणवत्ता सुधार लाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण से किया गया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के बाद विद्यालय प्रबंध समिति को विधिक दर्जा प्राप्त है। इसमें पदेन सचिव की भूमिका में शिक्षक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। हमें एसएमसी के सहयोग से विद्यालय स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की ओर अग्रसर होना चाहिए।
पढ़ें- नवंबर में भारत का खली निर्यात 51 प्रतिशत घटा: उद्योग संगठन
बताया कि डीबीटी की राशि अभिभावकों के खातों में आ चुकी है अतः उसके उपयोग को लेकर अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास खंड के सभी विद्यालय कायाकल्प के सभी बिंदुओं से संतृप्त हों। कार्यशाला के प्रारंभ में एआरपी सामाजिक विज्ञान शिवप्रेम याज्ञिक ने गोष्ठी के एजेंडा पर प्रकाश डाला। एआरपी कमलेश सिंह परिहार ने डीबीटी, आउट आफ स्कूल बच्चों के विषय में अपने विचार रखे। अंत में खंड शिक्षाधिकारी ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर एआरपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह, एआरपी प्रमोद कुमार शुक्ला, साकेत बिहारी शुक्ल, अशोक त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह व महाविद्यालय के प्रबंधक हरीमोहन सिंह मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें- भाजपा ने कहा- जनरल रावत, अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करे केरल सरकार
