मुरादाबाद : पुलिस से शिकायत करने पर महिला को धमका रहा चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांव निवासी एक युवक ने पहले घर में घुसकर चोरी की, महिला ने जब विरोध किया तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कांठ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर खुर्द निवासी धर्मवती ने शुक्रवार को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांव निवासी एक युवक ने पहले घर में घुसकर चोरी की, महिला ने जब विरोध किया तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कांठ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर खुर्द निवासी धर्मवती ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र दिया। धर्मवती का कहना था कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही है। धर्मवती के अनुसार 14 दिसंबर को वह खेत में मजूदरी करने गई थी। वापस आकर देखा तो गांव का एक युवक ताले तोड़कर सामान चोरी कर रहा था।

उसने शोर मचाया तो वह तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला के अनुसार युवक मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब साठ हजार का माल ले गया। धर्मवती का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी उसके घर में चोरी कर चुका है। कांठ थाने में शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

संबंधित समाचार