बरेली: बाल कल्याण समिति ने लापता बच्चे को परिवार को सौंपा
बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर गुरुवार की दोपहर एक तीन साल का बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद आसपास के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का नाम पता पूछने के बाद उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद बच्चे को बाल कल्याण …
बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर गुरुवार की दोपहर एक तीन साल का बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद आसपास के लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का नाम पता पूछने के बाद उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरेली-बदायूं मार्ग स्थित एक बारातघर के पास गुरुवार की दोपहर एक तीन साल का बच्चा रोता हुआ मिला। काफी देर तक बच्चे के बारे में कुछ भी पता न चलने पर स्थानीय लोगों ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बच्चे को समझाते हुए उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम आर्यन और मां का नाम नीतू बताया।
इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो और नाम की जानकारी साझा करते हुए लोगों से परिजनों को तलाशने की मदद मांगी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस को बच्चे के परिजनों का पता चल गया। बच्चा मूलरूप से शाहजहांपुर के सिंधौली निवासी प्रदीप कुमार का बेटा था। परिजनों के अनुसार आर्यन घर से टॉफी लेने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस ही नहीं लौटा।
जांच-पड़ताल करने के बाद सुभाषनगर पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति को दिया था। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने बच्चे के परिजनों को उन्हे सौंप दिया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन से काउंसलर सौरभ के साथ सदस्य रिया भी मौजूद रही।
