भाजपा को जिताने के लिए आयकर विभाग आया आगेः अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सपा नेताओं के घर पर आयकर विभाग की छापामारी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। अभी तो इनकम टैक्स वाले आए हैं, सीबीआई और ईडी का आना अभी बाकी है। जिनके यहां रेड पड़ी है, वह अपना …

रायबरेली। सपा नेताओं के घर पर आयकर विभाग की छापामारी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। अभी तो इनकम टैक्स वाले आए हैं, सीबीआई और ईडी का आना अभी बाकी है। जिनके यहां रेड पड़ी है, वह अपना हिसाब देंगे। अपनी बैलेंस शीट दिखाएंगे।

कांग्रेस पर परोक्ष वार करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह काम कर रही है। अगर आयकर विभाग के पास जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी। चुनाव से 2 महीने पहले कार्रवाई हो रही है। जो दिखाता है कि आयकर विभाग वाले भी चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को अब हार सता रही है तो दिल्ली से बड़े-बड़े नेता यहां आ रहे है। राजीव राय हमारी पार्टी के प्रवक्ता हैं। आज उनके यहां छापा मारा गया है। चुनाव से ठीक पहले उनके छापा मारा गया। भाजपा के पास इनकम टैक्स के अलावा कोई नया रास्ता नहीं बचा है।

लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए छापेमारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि, जब रिटर्न भरा था तब टीम क्यों नही आई। उन्होंने छापेमारी की टाइमिंग पर सवाल उठाए। महाराष्ट्र और बंगाल में किस तरह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया, ये सभी ने देखा है। अधिकारी इस सरकार में कठपुतली बन गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा हम एक अफसर का कैडर बदल कर यूपी लाए थे। उसने कहा कि आप जो कहेंगे वही करूंगा। जब सरकार बदल गई तो उसी अफसर ने नई सरकार में आजम खां को जेल भेज दिया। चिलम के चक्कर में बेगुनाहों को उसने फंसा दिया।

अखिलेश ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा। फिर भी सपा का रथ व हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के खिलाफ विपक्ष के साथ खड़ी है। अब क्या 22 के लिए भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता के यहां छापे डालेगी।’

होर्डिंग में श्रीकृष्ण के अवतार में दिखे अखिलेश

रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भगवान श्रीकृष्ण वाली होर्डिंग्स सड़क पर देखने को मिल रही हैं।

संबंधित समाचार